शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज ग्राम पंचायत जड़ौदा में बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ0 राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ0 राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है, जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। कार्यक्रम में एकेडमी प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में बालिकाओं ने ली बाल विवाह रोकेंगे हम की कसम
byHavlesh Kumar Patel
-
0
