हैप्पी होम स्कूल का 38वां वार्षिक उत्सव आयोजित

संदीप वत्स, मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने स्कूली बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर अपने-अपने बच्चों को मोबाइल संस्कृति से दूर रखने का प्रयास करें और उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर ध्यान दे। डा. वीरपाल निर्वाल जैन औषधालय में हैप्पी होम स्कूल के 38 वें वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाषण दे रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने की। हैप्पी होम के छात्र छात्राओं ने श्री गणेश वंदना के साथ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कराकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कराई और विद्यालय के नर्सरी कक्षा से लेकर हाई स्कूल तक के 470 छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दशम अवतार, गुजराती डांस, गरबा और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कार्यक्रमों ने अभिभावकों को भावुक और भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन संयोगिता शर्मा व श्रीमती निशा गौतम ने किया। 

इस अवसर पर अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी बेहद जरूरी है क्योंकि जीवन में शिक्षा कभी झुकने नहीं देती और संस्कार कभी गिरने नहीं देते। 38वें वार्षिक उत्सव के संयोजन में श्रीमती पूजा नामदेव, रवीना गोस्वामी, तमन्ना, पूजा मैडम, श्रीमती मीनू, अनुराग शर्मा, रविंद्र तालियान, डॉक्टर संजय अग्रवाल, कंवरपाल सिंह, तुषार सर आदि की भूमिका उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप पुंडीर, सतीश शर्मा, रामकुमार शर्मा, बृजभूषण वर्मा एवं अक्षय शर्मा आदि उपस्थित हुए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post