श्रीराम कॉलेज़ में वार्षिक खेलकुद-2026 में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज़ के खेल प्रांगण में चल रहे वार्षिक खेलकूद-2026 के अन्तर्गत आज एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राज्य खिलाडी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यश गर्ग रहे। आज से शुरू हुई एथलेटिक्स मीट-2026 में पुरूष  और महिला वर्ग में 100 मी0, 200 मी0 400 मी0, 800मी, 1500मी0, 3000 मी0, की दौड़ के साथ-साथ शॉटपुट तथा डिस्कस, लम्बी कूद आदि के मुकाबले खेले गए। आज 800 मी0 महिला वर्ग की दौड़ का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग की राधिका को तथा 800 मी0 पुरूष वर्ग की दौड का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र रवि भाटी को मिला। वहीं 100 मी0 पुरूष वर्ग की दौड़ में सबको छकाते हुये पहला स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग के अर्जुन गोलियान ने प्राप्त किया तथा 100 मी0 महिला वर्ग की दौड मे शारीरिक शिक्षा विभाग की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3000 मी0 महिला वर्ग की दौड़ में बायोसाइंस विभाग की अनुभा सबसे आगे रही। वहीं 3000 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में शारीरिक शिक्षा विभाग के शिवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शॉटपुट (गोला फेंक) पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रियांशु ने पहला स्थान तथा महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की चाहत ने पहला स्थान प्राप्त किया।  

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि यश गर्ग, श्रीराम कालेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 एसएन चौहान, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डाॅ0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डाॅ0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज के उप प्राचार्य डाॅ0 सौरभ मित्तल,  श्रीराम कॉलेज ऑॅफ फार्मेसी के निदेशक डाॅ0 गिरेन्द्र गौतम, श्रीराम पालिटैक्निक के प्राचार्य डाॅ0 अश्वनी कुमार, श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा, ललित कला विभाग के निदेशक डाॅ0 मनोज धीमान आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने जहॉं एक ओर विभिन्न संस्कृतियों को अपने नृत्य के माध्यम से दर्शाया।
एथेलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओ में 800 मी0 महिला वर्ग की दौड़ में पहले स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की राधिका दूसरे स्थान पर बायोसाइंस की स्वाति तथा तृतीय स्थान पर बायोसाइंस की अंजली रही। वहीं 800 मी0 पुरूष वर्ग की दौड़ में पहला स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र रवि भाटी तथा द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अक्षित राठी और तृतीय स्थान पर फार्मेसी के आशुतोष मोर्या ने प्राप्त किया। वही 3000 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र शिवा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर कम्प्यूटर एप्लीकेशन के नदीम और तीसरे स्थान गौरव रहे तथा 3000 मी0 महिला वर्ग में प्रथम स्थान बायोसाइंस की अनुभा द्वितीय स्थान पर मेघा एवं तृतीय स्थान पारूल ने प्राप्त किया। 100 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अर्जुन गोलियान और द्वितीय स्थान पर एसआरजीसी पालिटैक्निक शाहरूख तथा तृतीय स्थान पर फार्मेसी के विनीत ने प्राप्त किया। 
वही 100 मी0 महिला वर्ग में प्रथम स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा रीया तथा द्वितीय स्थान पर बेसिक साइंस की मुस्कान एवं तृतीय स्थान पर बेसिक साइंस की रूपा रही। 200 मी0 पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र अर्जुन गोलियान, द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र अक्षित राठी तथा तृतीय स्थान पर बीबीए विभाग के प्रणव रहे। वही 200 मी0 महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की वैष्णवी त्यागी द्वितीय स्थान पर बायोासाइंस विभाग की मुस्कान तथा तृतीय स्थान पर बीबीए विभाग की वंशिका सैनी रही। 400 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के रवि भाटी, द्वितीय पर आकाश चौहान तथा तृतीय स्थान पर अक्षित राठी रहे। वही 400 मी0 महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की वैष्णवी त्यागी और द्वितीय स्थान राधिक एवं तृतीय स्थान पर बायोसाइंस की मुस्कान रही । वहीं 1500 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के रवि भाटी, द्वितीय स्थान पर परमजीत तथा तृतीय स्थान पर बायोसाइंस विभाग के अमन रहे। वही 1500 मी0 महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की राधिका प्रथम स्थान पर, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर बेसिक साइंस की वर्तिका एवं सृष्टि रही।
शॉटपुट (गोला फेंक) पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में पहला स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रियांशु ने सबसे ज्यादा 11.50 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर प्राप्त किया, 8.50 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर वाणिज्य विभाग के अनिकेत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, 7.50 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रणव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद महिला वर्ग में शिक्षा विभाग की चाहत ने 7.40 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर प्रथम स्थान और शारीरिक शिक्षा विभाग की राधिका ने 6.10 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर द्वितीय स्थान और कृतिका शर्मा ने 5.85 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र प्रियांशु ने 23.50 मी0 की दूरी पर चक्का फेंका, वही 23.20 मी0 की दूरी पर चक्का फेंक कर द्वितीय स्थान पर वाणिज्य विभाग के अनिकेत ने तथा 18.30 मी0 दूरी पर चक्का फेंक कर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रणव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शारीरिक श्क्षिा विभाग की चाहत ने 26.5 मी0, द्वितीय स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग की शगुन ने 18.55 मी0 तथा शिक्षा विभाग की तनीशा ने 15.65 मी0 चक्का फेंक कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।  
लम्बी कूद पुरूष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग के आकाश ने 6.10 मी0 कूदकर प्रथम स्थान पर, शिक्षा विभाग के अर्जुन गोलियान ने 5.95 मी0 कूदकर द्वितीय स्थान तथा एसआरजीसी पोलिटैक्निक के चौ0 शाहवेज ने 5.50 मी0 कूदकर तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की वैष्णवी त्यागी ने (4.43 मी0), द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की चाहत (4.30 मी0) व तृतीय स्थान पर बायोसाइंस विभाग की अनु शर्मा (4.00 मी0) रही। मिक्स रीले प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग ने प्रथम स्थान तथा द्वितीय और तृतीय स्थान पर बायोसाइंस विभाग की टीम रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल व्यक्तियों में अनुशासन, समयबद्धता, सकारात्मकता, नेतृत्व क्षमता आदि गुणों का विकास करते है। उन्होंने कहा कि अभिभावको को अपने बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों के प्रति भी प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में भविष्य बनाने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए तथा अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करना चाहिए।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा गिरेन्द्र गौतम, श्रीराम पालिटैक्निक के प्राचार्य डा अश्वनी कुमार, डीन एकेडमिक्स डा0 विनित कुमार शर्मा, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग डीन डा0 सुचित्रा त्यागी तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्ता अमरदीप, डा0 अब्दुल अजीज़ खान, भुपेंद्र, संदीप कुमार, तरूण तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post