जेसीआई बरपेटा रोड का 10वां शपथ ग्रहण समारोह उत्कर्ष आयोजित

अंजनी जाजोडिया, बरपेटा रोड। होली की रंगत और फाल्गुनी उल्लास के बीच जेसीआई बरपेटा रोड ने अपना 10वां शपथ ग्रहण समारोह उत्कर्ष – कल के लिए आज का संकल्प होली थीम पर अत्यंत भव्य एवं रंगारंग रूप में आयोजित किया। श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के पावन प्रांगण में आयोजित इस समारोह में  गणमान्य अभिभावक एवं सदस्य रंग-बिरंगे परिधानों में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जेसी राधिका मोर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जोन अध्यक्ष जेसी सुमित पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि जोन उपाध्यक्ष जेसी मानवी अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका जेसी मुस्कान जैन, सचिव जेसी आयुषी केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष जेसी स्नेहा खेमका एवं कोषाध्यक्ष जेसी आशा सराफ मंच पर उपस्थित रहे। ज़ोन डायरेक्टर मैनेजमेंट जेसी कोमल जैन साथ ही जेसीआई गुवहाटी इग्नाइट के अध्यक्ष जेसी विवेक अग्रवाल एवं सचिव शेखर जाजोदिया भी अतिथि रूप में उपस्थित रहे, जिनका जेसीआई बरपेटा रोड द्वारा अभिनंदन किया गया। समाजबंधुओं एवं पदाधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। जेसी स्वीटी सराफ द्वारा जेसीआई की आस्थाओं एवं उद्देश्यों का वाचन किया गया।
जेसी राधिका मोर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अपने कार्यकाल में किए गए विविध सामाजिक प्रकल्पों एवं गतिविधियों की झलक दिखाई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संयोजकों एवं सदस्यों को अध्यक्षीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जेसी आयुषी केडिया को सत्र 2026 की अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष जेसी राधिका मोर ने उन्हें विधिवत शपथ दिलाई तथा कॉलर एवं गेवेल प्रदान कर पदभार हस्तांतरित किया। नवगठित कार्यकारिणी में निवर्तमान अध्यक्ष जेसी राधिका मोर, सचिव जेसी आशा सराफ, कोषाध्यक्ष जेसी रितिका चौधरी, उपाध्यक्ष जेसी मुस्कान जैन, जेसी निशा खेमका, जेसी स्वाति पटवारी, जेसी दिव्या सराफ, जेसी गुंजन शर्मा, जेसी स्वीटी सराफ तथा निदेशक पद पर जेसी पूजा दुधोरिया, जेसी रेखा अग्रवाल, जेसी अतुल तुलस्यान एवं जेसी सुमित दुधोरिया को नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी आयुषी केडिया ने शपथ दिलाई । साथ ही जेसी विजेता जैन, जेसी स्नेहा बैंगाणी एवं जेसी पायल जैन को भी ज़ोन प्रेसिडेंट जेसी सुमित पोद्दार ने शपथ दिलाई ।
मुख्य अतिथि जेसी सुमित पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि जेसी मानवी अग्रवाल ने कहा कि परिवार एवं समाज के सहयोग और सदस्यों की एकजुटता से ही संस्था निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। श्रीधर शर्मा, भैरु शर्मा, अनिल बैंगाणी एवं दीपक बैंगाणी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जोन अध्यक्ष जेसी सुमित पोद्दार द्वारा हाल ही में ज़ोन ट्रेनर बनीं जेसी ममता बांठिया को ज़ोन ट्रेनर प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जेसी राधिका मोर एवं नव-निर्वाचित अध्यक्ष जेसी आयुषी केडिया के परिवार वालों को भी सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष जेसी राधिका मोर को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन जेसी पूजा दुधोरिया एवं जेसी रेखा अग्रवाल ने तथा सचिव जेसी आशा सराफ ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post