डीआईजी बने आईपीएस अधिकारी डॉ. विपिन ताडा

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। आईपीएस अधिकारी डॉ. विपिन ताडा को शासन ने डीआईजी पद पर पदोन्नति दी है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. ताडा वर्तमान में मेरठ में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात हैं, इससे पहले वे कई जिलों में कप्तान रह चुके हैं।

मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर निवासी डॉ. विपिन ताडा एक अनुभवी और सख्त प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं। विभाग में उनकी छवि कड़क अफसरों में की जाती है। मेरठ में तैनाती से पूर्व डाॅ. विपिन ताडा अमरोहा, रामपुर, बलिया, गोरखपुर और सहारनपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस कप्तान के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। आईपीएस अफसर डॉ. विपिन ताडा को शासन ने पदोन्नति देते हुए उप महानिरीक्षक बनाया है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. विपिन ताडा ने 26 जून 2024 को मेरठ में एसएसपी पद का कार्यभार संभाला था।

Post a Comment

Previous Post Next Post