विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपए ठगे

गौरव सिंघल, नागल। जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव पांडोली निवासी गुलनवाज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रुड़की का एक व्यक्ति एजेंट है, जो विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है। उसने उससे कहा कि वह उसकी सऊदी अरब में ड्राइवरी की नौकरी लगवा देगा। इसकी एवज में उसने उससे 70 हजार रुपए ले लिए और दिल्ली भेज दिया। उसने जब दिल्ली में उस व्यक्ति के बताए उसके साथी से अपना वीजा मांगा तो उसने देने से इन्कार कर दिया। अब रुपए वापस मांगने पर वह गाली- गलौज कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post