सर्दी से बचाव के देवबंद पालिकध्यक्ष विपिन गर्ग ने कंबल वितरण किया

गौरव सिंघल, देवबंद। भयंकर सर्दी से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष विपिन गर्ग द्वारा गरीबों और असहायों को कंबल का वितरण किया गया। बता दे कि कड़कड़ाती और रूह कंपा देने वाली भयंकर सर्दी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गरीबों और असहाय को कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विपिन गर्ग द्वारा अपने कार्यालय पर कंबल वितरण का कार्य किया गया। चेयरमैन विपिन गर्ग ने नगर के गरीब और असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार गरीबों और असहाय लोगों के साथ हमेशा खड़ी है। सरकार द्वारा गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें रेहडी, पटरी वालों के लिए रोजगार की व्यवस्था, गरीब की बेटी का विवाह हो, मकान बनाना हो, मुफ्त राशन हो या भयंकर सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरण। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद रविंद्र चौधरी, विपिन त्यागी, अजय गांधी, अर्जुन सिंघल, कुलदीप सैनी, नगर महामंत्री राजेश अनेजा, नगर उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, अभिषेक त्यागी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post