उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य समारोह लखनऊ में, देशभर में होंगे कार्यक्रम

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 से 26 जनवरी के उत्तर प्रदेश दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्य समारोह होगा, जबकि सभी जिलों, अन्य राज्यों और विदेशों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में गायन, नृत्य, नाट्य, खेल, उद्यमिता और महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान किया जाएगा, इसके अलावा माघ मेले में सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष जोर रहेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मेरिट के आधार पर तैनाती और जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post