शि.वा.ब्यूरो, मुजत्फरनगर। श्री राम कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में समाज और खेल के प्रति नैतिक मूल्यों में गिरावट विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रविन्द्र कुमार, डाॅ. नितिन कुमार एसडी कॉलेज, श्रीराम काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डाॅ. अशोक कुमार, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज डाॅ. विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग डाॅ. प्रमोद कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रविन्द्र कुमार ने बताया कि यह विषय न केवल हमारे समाज के लिए बल्कि व्यक्तिगत रूप से हम सभी के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्य वह सिद्धांत और आस्थाएँ हैं जो हमारे व्यवहार और कार्यों को दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे आदर्शों, आस्थाओं और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों का अभाव होने से भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, असहमति, और हिंसा जैसी घटनाएँ बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि खेल के संदर्भ में भी, जब खिलाड़ियों या दर्शकों में नैतिक मूल्यों की कमी होती है, तो यह खेल के सम्मान और उद्देश्यों को नुकसान पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि आजकल मीडिया और सोशल मीडिया का प्रभाव बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यहां बहुत सी ऐसी जानकारी और सामग्री उपलब्ध होती है, जो बच्चों और युवाओं में गलत आदतें और सोच विकसित कर सकती है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के विपरीत, कई बार इन प्लेटफॉर्म्स पर हिंसा, धोखाधड़ी, और असंवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जाता है।
डाॅ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि विभाग भविष्य मे भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कराता रहे, ताकि छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धन में सहायता मिलती रहें।
डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उच्च कोटि का प्रदर्शन करते है तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करते है। प्रमोद कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेलों मे प्रतिभाग करने से बहुत लाभ मिलता है।
प्रमोद कुमार ने मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रविन्द्र कुमार को व भुपेन्द्र कुमार डाॅ. नितिन कुमार को बुकें भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विश्वदीप कौशिक ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डा अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, तरूण, प्रशांत तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।
