शि.वा.ब्यूरो, खतौली। थाना क्षेत्रान्तर्गत निकटवर्ती गांव अन्तवाडा के राजकुमार व रतिराम के खेत में अन्तवाडा गांव के ही निवासी लगभग 20 वर्षीय निशांत पुत्र पूरन सिंह का शव शीशम के पेड़ पर लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
मृतक निशांत के ताऊ मांगे ने बताया इसके पिता पूरन की मृत्यु करीब 5 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उन्होंने बताया कि निशांत की मां कविता द्वारा इसको कोई काम धंधा करने के लिए कहा जाता था। माना जा रहा है कि मां द्वारा काम करने को कहने की बात से क्षुब्ध होकर इसने शीशम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगायी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक की जायेगी।
