गणतंत्र दिवस पर राज पब्लिक स्कूल ने रैली निकाली

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। आज मूलचन्द विहार स्थित श्री राज पब्लिक स्कूल ने नगर में गणतंत्र दिवस पर रैली निकाली, जिसमें विद्यालय के नन्हें मुन्ने छात्रों ने भिन्न भिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेषभूषा पहन कर उनको सम्मान दियाविद्यालय की दो छात्राओं ने झांसी की रानी और भारत माता बन कर सबका मन मोह लिया

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप राज के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस की ये रैली नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकलीप्रधानाचार्य ने छात्रों को प्रोत्साहित किया एवं गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विद्यालय की प्रबन्धक मिथिलेश राज ने छात्रों छात्राओं को संबोधित कर उन्हें देश हित में कार्य करने और अपने देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया मिथिलेश राज द्वारा छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित कर घर भेज दिया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post