बीते वर्ष अपराधियों पर कड़े शिकंजे के चलते अपराधों में कमी आई

गौरव सिंघल, सहारनपुर। डीआईजी रेंज अभिषेक सिंह ने आज बताया कि बीते वर्ष रेंज के तीनों जनपदों मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में सभी तरह के अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। इसकी वजह पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा कड़ा होना रहा। उन्होंने बताया कि करीब 299 मुठभेड़ पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इसमें करीब एक दर्जन बदमाश मारे गए और 546 के करीब गिरफ्तार किए गए। नशा तस्करों से 28,25,47,430 रूपए के नशीले पदार्थ बरामद हुए। सहारनपुर में करीब 265, मुजफ्फरनगर में करीब 87 और शामली में करीब 114 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए। आम्र्स एक्ट के तहत करीब 1951 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जिनसे करीब 2133 हथियार बरामद हुए। महिला संबंधी अपराधों में 179 मुकदमों में अदालतों द्वारा 228 लोगों को सजा सुनाई गई जिनमें 26 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई। 367 नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post