गौरव सिंघल, सहारनपुर। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के अन्तर्गत 06 जनवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद में कैम्पस ड्राइव में स्पार्क मिंडा प्रा.लि. हरिद्वार उत्तराखण्ड प्रतिभाग कर रही है। कैम्पस ड्राइव में तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर अभ्यार्थियों का साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जाएगा। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो हाई स्कूल, इण्टर व आईटीआई पास हो, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य हो वह 06 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे से सांय के 3ः00 बजे तक अपना बायो डाटा एवं शैक्षित प्रमाण-पत्र के साथ टीसीपी कक्ष में उपस्थित होकर कैम्पस ड्राइव के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है।
आईटीआई में कैम्पस ड्राइव का आयोजन 06 जनवरी को
byHavlesh Kumar Patel
-
0