श्रीराम कॉलेज में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रील प्रतियोगिता तथा नुक्कड नाटक, लघु नाटिका प्रतियोगिता आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रील प्रतियोगिता तथा नुक्कड नाटक, लघु नाटिका प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद के 4 महाविद्यालयों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल,उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डा0 ब्रजभुषण डीएवी कॉलेज में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा0 सतेन्द्र कुमार, डा0 मदन पाल सिंह एसडी कॉलेज, प्रो0 योगेश कुमार डीएवी कॉलेज, डा0 कुलदीप कुमार डीएवी कॉलेज, डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा, डा0 रीतु पुंडीर, डा0 ओमप्रकाश कुशवाह ने दीप प्रज्जवलन कर की।

जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता में नुक्कड नाटक  लघु नाटिका प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के चार विद्यार्थियों निकु, उदित, रंजय कुमार तथा हिमानी ने प्रथम स्थान व डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों खुशी रानी, विधि वर्मा, नाजिया, क्रिस्टिना ने  द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज की तानिया मित्तल प्रथम, एसडी कॉलेज के हि अक्षय कुमार द्वितीय तथा डीएवी कॉलेज के राजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
रील प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज के छात्र करण कुमार ने प्रथम, डीएवी कॉलेज की छात्रा वंशिका ने द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जज की भूमिका में भाषण प्रतियोगिता में डा0 सतेन्द्र कुमार, डा0 मदन पाल सिंह तथ डा0 रीतु पुंडीर तथा रील प्रतियोगिता में प्रो0 योगेश कुमार, डा0 ओमप्रकाश कुशवाह तथा डा मनेाज धीमान निदेशक ललित कला विभाग, नुक्कड नाटक/लघु नाटिका प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डा कुलदीप कुमार, डा0 मनोज धीमान तथा डा0 नीतु सिंह रहे। एंकरिंग का कार्य अंशिका एवं विवेक द्वारा किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 रीतु पुंडीर तथा कार्यक्रम की समन्वयक रीतु गर्ग रही।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने सडक सुरक्षा संबंधित नियमों से विद्यार्थियों को अवगत कराया उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें तथा कभी भी तेज रफ्तार से वाहन न चलाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post