विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने जोन चार और छह की तीन अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। जोन चार के मौजा में मवीखुर्द रजबहा पटरी पर करीब 25,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में कालोनी काटी जा रही है, जिसमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। जोन छह में फतेहपुर जट में 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध कालोनी काटी जा रही है। इसमें भी ध्वस्तीकरण किया गया है। उधर जोन छह में ही नकुड रोड पर 12,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में कॉलोनी काटने का काम किया जा रहा था। यहां भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post