जनपद में डिजिटल कॉप सर्वे का कार्य 5 जनवरी से

 

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री को त्वरित गति से पूर्ण कराये जाने हेतु जिला स्तर पर गठित इंप्लीमेंटिंग कमेटी की बैठक में अवगत कराया गया कि 5 जनवरी से जनपद में डिजिटल कॉप सर्वे का कार्य प्रारम्भ होने वाला है। इस अवसर पर कृषि, राजस्व, उद्यान, गन्ना, पंचायत एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक मे अपर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के पंचायत विभाग को 300, समस्त राजस्व विभाग को 475, उद्यान विभाग को 100 तथा सहकारिता विभाग को 50 कर्मचारी सर्वेयर के रूप मे चयन करते हुए सर्वे का कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि सभी सर्वेयर को 5 रूपये प्रति गाटा के अनुसार सर्वे का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागो के पास विभागीय कर्मचारी कम हैं, वे निजी सर्वेयर हेतु ऐसे बेरोजगार युवाओ का सर्वेयर के रूप मे चयन कर सकते हैं, जो कि एन्ड्रोयड फोन चलाना जानते है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी निजी सर्वेयर को भी 5 रूपये प्रति गाटा के अनुसार सर्वे करने का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक सर्वेयर एक दिन मे कम से कम 100 गाटो का सर्वे करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post