राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत भव्य समारोह आयोजित, परिवहन विभाग के कैलेन्डर का विमोचन भी किया, सडक सुरक्षा की शपथ दिलाई

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2026 के शुभारम्भ के अवसर पर परिवहन विभाग के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज जडौदा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वीरपाल निर्वाल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र, कॉरिडोर मैनेजर प्रेमबल्लभ चमोली, सेफ्टी मैनेजर एनएचएआई अश्विनी शर्मा, पीटीओ राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजकीय पुस्तकालय प्रभारी डॉ0 रणवीर सिंह, प्रभारी यातायात राकेश कुमार सहित प्रवेन्द्र दहिया, अनघ सिंघल, अनिल शास्त्री, संजीव अग्रवाल डॉ0 राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया गया। 

सहायक सम्भगीय परिवहन अधिकारी प्रर्वतन एवं पीटीओ द्वारा मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों को लाइव प्लान्ट एवं सडक सुरक्षा शपथ स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर नुक्कड नाटक, प्रस्तुत किया गया। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सडक सुरक्षा गीत, तथा स्थानीय नवोदित कलाकारों द्वारा गीत व परिवहन विभाग मुजफ्र्फ नगर द्वारा वीडियो क्लिप के माध्यम से सडक सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपदवासियों से अपील की, कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और दुपहिया वाहन चालक विशेष रूप से हेलमेट जरूर पहनें। उन्होंने सभी से अपील की कि यह संदेश घर-घर पहुँचायें। पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे ने आह्वान किया गया कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करें और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चें वाहन न चलायें। उन्होंने कहा कि सडक पर जो चिह्न बने होते हैं, उनका ध्यान अवश्य रखे। उन्होंने बताया कि सडक दुर्घटनाओं में 15 से 45 वर्ष के व्यक्ति सर्वाधिक घायल एवं मृत्यु का शिकार होते है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा सडक दुर्घटनाएं होती है और हम सब सडक सुरक्षा के नियम जानते हुए उनका पालन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा। प्रेम वल्लभ चमोली कॉरिडोर मैनेजर द्वारा सडक सुरक्षा के नियम एवं हाईवे से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि हाईवे पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए और यदि हाईवे पर सडक दुर्घटना होती है तो टोल फ्री नम्बर 1033 पर कॉल करें।

डॉ0 रणवीर सिंह ने कहा कि सभी बच्चे सडक सुरक्षा के नियमों के पालन करें, और सभी को सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। सहायक सम्भागीय अधिकारी प्रर्वतन ने सभी को सडक सुरक्षा जीवन रक्षा के अन्तर्गत सडक सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों, गणमान्यों एवं विद्यार्थियों का परिवहन विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के शुभारम्भ के अवसर पर सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को परिवहन विभाग द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

परिवहन विभाग की ओर से सडक सुरक्षा माह के अवसर पर नववर्ष के कैलेन्डर एवं जागरूकता हेतु पम्पलेट्स वितरित किये गये। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ0 राजीव कुमार ने किया। प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने स्मृति चिह्न भेंट कर सभी का धन्यवाद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post