जनपद में खुरपका एवं मुँहपका टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का आयोजन 22 जनवरी से 10 मार्च तक

गौरव सिंघल, सहारनपुर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में 22 जनवरी से 10 मार्च 2026 (45 दिन) तक खुरपका एवं मुँहपका टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पशुपालन विभाग की टीमें पशुपालकों के द्वार पर जाकर गोवंश एव महिशवंश के पशुओं का टीकाकरण करेगी। 

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एम0 पी0 सिंह ने बताया कि योजना के तहत 04 माह से अधिक उम्र के सभी गोवंशीय तथा महिशवंशीय पशुओं का टीकाकरण पशुपालक के घर जाकर किया जायेगा। 07 माह से अधिक ग्याभिन गोवंशीय तथा महिशवंशीय पशुओं की टीकाकरण नहीं किया जायेगा। इस अभियान के सफल संचालन हेतु 11 ब्लाकों में 32 टीमें का गठन किया गया है जो रोस्टर के अनुसार ग्रामवार पशुओं के टीकाकरण का सम्पादन करेंगे। प्रत्येक टीम में सुपरवाइजर के तौर पर उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी द्वारा उनके मार्गदर्शन में पशुधन प्रसार अधिकारी एवं प्रशिक्षित मैत्री, पैरावेट टीकाकरण के कार्य को सम्पन्न करेंगे। टीकाकरण के उपरान्त सम्बन्धित पैरावेट, मैत्री द्वारा टीकाकरण की फीडिंग का कार्य भारत पशुधन ऐप पर किया जाये जिस के लिये उन्हें प्रति पशु रू० 5 का भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा। अभियान के सफल आयोजन हेतु सभी ब्लाक पर उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी की बैठक कर पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट, मैत्री का संवेदीकरण कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है कि सभी पशुपालक इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें तथा अपने सभी पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवायें। खुरपका एवं मुँहपका रोग एक जानलेवा रोग नहीं है मगर ग्रसित पशु का उत्पादन तथा प्रजनन क्षमता कम हो जाती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने के कारण वह बार-बार बीमार पड़ता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post