नेशनल कराटे चैलेंज में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने 11 मेडल जीते

गौरव सिंघल, देवबंद। बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने हावड़ा अलमोहन दास इंदौर स्टेडियम में हुई नेशनल कराटे चैलेंज में 11 मेडल जीते है। कराटे कोच सिहान बसंत उपाध्याय ने बताया कि 18 जनवरी में आयोजित चैम्पियनशिप में नीशू प्रजापति, वाशु जयसवाल, मीनाक्षी गौतम, अनुराग, अयान सलमानी ने स्वर्ण पदक, कोमल, श्री शर्मा, अब्दुल रहमान ने रजत पदक तथा गौरांशी, वंश, लाम्बा, विक्की कुमार ने कांस्य पदक जीते है। जबकि नीशु प्रजापति ने चैंपियन ऑफ चैंपियन जीत के असली रजत टाइगर जीता है। विजेता खिलाड़ियों को ऑर्गेनाइजर सिहान अमित कुमार व मुख्य अतिथि सिहान विनोद कुमार वर्मा ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है। बसंत कराटे एकेडमी को बेस्ट टीम को अवॉर्ड देेेकर सम्मानित किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post