श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज में एसआरजीसी हॉस्टल प्रीमियम लीग (HPL) सीजन-2 शुरू

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आज श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के स्पोर्ट्स कैंपस में एस.आर.जी.सी. हॉस्टल प्रीमियम लीग (HPL) सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य श्रीराम कॉलेज डा. प्रेरणा मित्तल द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता आयोजन समिति के सलाहकार एवं डीन एक्सटर्नल एडमिशन कपिल धीमान ने बताया कि एचपीएल सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कॉलेज हॉस्टल की कुल 5 टीमें कुॅंवरर्स 11, मौर्या 11, सम्राट 11, चंपारण 11 एवं वैभव 11 टीमें प्रतिभाग कर रही है। जिसमें क्वालीफाइल 1 एवं एलिमिनेटर मुकाबला 22 दिसम्बर को खेला जायेगा क्वालीफाइल 2 मुकाबला 23 दिसम्बर को खेला जायेगा फाइनल मुकाबला 24 दिसंबर को खेला जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच टीमों के बीच कुल 10 लीग मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लीग मैच में प्रत्येक टीम को 10 ओवर डालने है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 22 दिसम्बर 2025 और दूसरा सेमीफाइनल 23 दिसम्बर 2025 को खेले जायेगा, जो 15-15 ओवरर्स का होगा।  उन्होंने बताया कि फ़ाइनल मैच 24 दिसंबर को खेले जाएंगे जो 20-20 ओवरर्स का होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले आज सुबह प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली पांचो टीमों की जर्सी रिलीज़ की गई। उन्होंने बताया की प्रतयोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी को ऑरेंज कैप और विकेट लेने वाले खिलाडी को पर्पल कैप भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आज दो लीग मैच खेले गये जिसमें पहले मुकाबले मेे कुॅवर-11 एवं मौर्या-11 के बीच खेला गया। उन्होंने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये मौर्या-11 ने निर्धारित 10 ओवर्स में 137 रन बनाये जवाब में रनो का पीछा करने उतरी कुॅवर-11 ने 6 विकेट पर 138 रन बनाकर मैच पर विजयी हासिल की।उन्होंने बताया कि दूसरा मैच वैभव-11 और चंपारण-11 के बीच खेला गया। उन्होंने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुये चंपारण-11 ने निर्धारित 10 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाये। जवाब में रनो का पीछा करने उतरी वैभव-11 निर्धारित 10 ओवरो में 134 रन ही बना पाई तथा मैच 01 रन से हार गई। उन्होंने बताया कि इस मैच के मैच आफ दा मैच हयात रहे। उन्होंने बताया कि मैच के अम्पायर प्रियांशु और माधव रहे तथा स्कोरर कुश रंजन और शिवम रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post