मां भगवती अपराजिता शाकंभरी धाम में वेदपाठी ब्राह्मणों ने मां का सहस्त्रार्चन किया, भगवती के यंत्र पूजन, आवरण पूजन सहित अन्य वैदिक कर्मकांड भी कराए

गौरव सिंघल, शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम में मां भगवती अपराजिता शाकंभरी धाम में विधि-विधान से दिव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पुष्पों द्वारा मां का सहस्त्रार्चन किया गया। इसमें भगवती के यंत्र पूजन, आवरण पूजन सहित अन्य वैदिक कर्मकांड पूरे श्रद्धा भाव से संपन्न कराए गए। बता दें कि आगामी तीन जनवरी को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शाकंभरी जयंती का आयोजन विगत वर्षों की भांति धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसमें अखिल भारतीय संघ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी सहजानंद जी महाराज द्वारा छप्पन भोग एवं 36 व्यंजन से मां को भोग लगाया जाता है। उसी क्रम में शंकराचार्य आश्रम में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा अनुष्ठान के अंतर्गत श्रीसूक्त एवं कनकधारा स्तोत्र के मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती का यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में यजमान के रूप में ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधि शिवानंद उनियाल, आचार्य सुधीर शर्मा, आचार्य राहुल शर्मा, आचार्य पीयूष शर्मा, आचार्य निशांत, आचार्य विशाल, आचार्य श्रवण शर्मा, आचार्य प्रिंस शर्मा, आचार्य अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post