आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक आनंद कुमार अग्रवाल का ह्दयगति रूकने से निधन

गौरव सिंघल, सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आनंद कुमार अग्रवाल का ह्दयगति रूक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर संघ, भाजपा और हिंदू संगठनों के प्रमुख लोगों ने गहरा शोक जताया है। वरिष्ठ प्रचारक पद्म सिंह ने जानकारी दी कि सहारनपुर में संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग लगा हुआ है। रविवार को उनका बौद्धिक था। उनका प्रवास गाजियाबाद है। वह सहारनपुर आए हुए थे। पद्म सिंह ने बताया कि आज आनंद कुमार जी संघ के नगर संपर्क प्रमुख मोहित गुप्ता के साथ स्कूटी पर नगर में कहीं जा रहे थे कि अचानक एक ओर को उनका शरीर ढल गया। मोहित गुप्ता ने देखा तो वह हैरान रह गए और अन्य संघी साथियों के साथ आनंद कुमार जी को शीघ्र ही अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी सांसें पूरी हो गई है। 68 वर्षीय आंनद कुमार अग्रवाल मूलरूप से आगरा के निवासी थे। उनके बड़े भाई 9, नार्थ विजय नगर, आगरा निवासी डा0 अनिल अग्रवाल है। 

पद्म सिंह ने बताया कि आनंद कुमार अग्रवाल चार्टर्ड अकाटेंट बनने के बाद स्वर्गीय अधीश भटनागर की प्रेरणा से राष्ट्रीय कार्य हेतु अपना पूरा जीवन संघ कार्य को समर्पित कर दिया। आनंद कुमार के आकस्मिक निधन पर उनके साथ कार्य कर चुके  वरिष्ठ प्रचारक पद्म सिंह, मेरठ प्रांत प्रचारक अनिल कुमार, संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र जी शर्मा, दिनेश सेठी, विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मेयर डा0 अजय सिंह, अखिलेश मित्तल, पूर्व मेयर संजीव वालिया, किरण चौपड़ा, बजरंग दल के पूर्व प्रांतीय संयोजक विकास त्यागी, राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने गहरा शोक जताया है।आनंद कुमार का पार्थिव शरीर आज आगरा ले जाया जा रहा है  जहां मंगलवार दोपहर ताजगंज स्थित  श्मशाम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आनंद कुमार अग्रवाल ने संघ में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया और अपने सेवा कार्यों, व्यक्तित्व और बौद्धिकता की गहरी छाप छोड़ी।

Post a Comment

Previous Post Next Post