ट्रेन की चपेट में आने से यात्री का पैर कटा

गौरव सिंघल, देवबंद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर कट गया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ते समय मनोज चौहान निवासी देवबंद का पैर फिसल गया। उसके दोनों पैर प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में फंस गए। ट्रेन को रोककर मनोज को अन्य यात्रियों ने बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया। सूचना के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post