गौरव सिंघल, खेड़ा अफगान। जनपद के खेड़ा अफगान क्षेत्र के गांव जाफरपुर रनियाली में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार खेड़ा अफगान क्षेत्र के गांव जाफरपुर रनियाली में नितिन (25) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला है। नितिन बीती शाम घर से गायब था। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों ने बताया कि बीती शाम नितिन खेतों की तरफ गया था। देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश में जुटे लेकिन तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। आज जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए वहां देखा कि नितिन का शव पेड़ पर फंदे से लटका है। इसके बाद उसके परिजनों को खबर की गई। परिजन शव को नीचे उतार कर घर ले गए। बताया जाता है कि तीन दिन पहले नानौता क्षेत्र में एक युवती की मौत हो गई थी। वह नितिन की अच्छी दोस्त थी। उसकी मौत के बाद से ही नितिन अवसाद में चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नितिन तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। वह खेती करता था। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला युवक का शव
byHavlesh Kumar Patel
-
0
