गौरव सिंघल, बेहट। जनपद की कस्बा बेहट पुलिस ने गांव रीढी मोहिद्दीनपुर निवासी शाहनवाज उर्फ फैसल को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से 118 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गांव के पास खडंजे से गिरफ्तार किया है।