हॉस्टल प्रीमियर लीग 2025 में चम्पारण 11 ने ट्रॉफी पर कब्जा किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित हॉस्टल प्रीमियर लीग 2025 के समापन अवसर पर क्रिकेट एवं वॉलीबॉल दोनों खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एचपीएल 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चंपारण 11 एवं कुंवर 11 की टीमें आमने सामने रहीं, जिसमें चम्पारण 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुंवर 11 को 6 विकेट से पराजित कर एचपीएल 2025 क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एसससी कुलश्रेष्ठ, सन्नी शर्मा, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक डा0 विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमोद कुमार, कपिल धीमान, डीन बाहय प्रवेश, अमित त्यागी तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

श्रीराम कॉलेज के डीन बाहय प्रवेश कपिल धीमान ने बताया कि हॉस्टिल प्रीमियर लीग सीज़न 2, क्रिकेट प्रतियोगिता में आज फाइनल मैच चंपारण 11 और कुंवर 11 के बीच खेला गया, जिसमें चंपारण 11 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुये कुंवर 11 ने 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 12 ओवर्स में 145 रन बनाये, जवाब में रनो का पीछा करने उतरी चम्पारण 11 ने 10.4 ओवर्स में 6 विकेट निर्धारित लक्ष्य को आसानी से बनाया तथा कुंवर 11 को हराकर एचपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिफेंडर डायनामोज़ टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि नेट ब्रेकर्स टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं ऐस एवेंजर्स टीम ने भी सराहनीय खेल का प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के संचालन में रेफरी प्रिंस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्कोरर आशीष रहे, जबकि लाइन जज लक्की एवं अंश ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मोनू एवं सन्नी ने वॉलंटियर के रूप में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन भी किया गया।मैन आफ दा मैच हयात, रहे जिन्होंने 34 बॉल पर 79 रन बनाये। बेस्ट बल्लेबाज पवन पाण्डेय, मौर्य 11, बेस्ट गेंदबाज फिरोज ,चम्पारण 11,  बेस्ट विकेट कीपर गौरव, कुनवार 11, बेस्ट फील्डर कृष्णा ,चम्पारण 11, ऑरेंज कैप पवन पाण्डेय, मौर्य 11, पर्पल कैप, फिरोज, चम्पारण 11 मैच के अम्पायर प्रणव शर्मा, विराट, प्रिंस, कन्हैया रहे। स्कोरर, हर्ष, अभिमन्यु, हिमांशु, कमेंटेटर, आर्यन, अंश, वॉलंटियररू लक्की, सुमित, अमन, प्रतीक रहे।
आज के मैच के बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेटसमैन, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट क्षेत्ररक्षण के साथ मैन आफ दा टूर्नामेंट, अंपायर, कमेंटेटर आदि को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0एससी कुलश्रेष्ठ ने एचपीएल 2025 प्रतियोगिता में विजयी क्रिकेट टीम चंपारण 11 को उनकी जीत पर बधाई दी और कहा कि यह बडे गर्व एवं हर्ष की बात है कि महाविद्यालय में एचपीएल 2025 का आयोजन किया गया। उन्होने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेलों से नेतृत्व क्षमता विकसित होता है शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास भी होता है। डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने विजयी टीम विक्ट्री वाइपर्स को प्रतियोगिता का खिताब जीतने पर बधाई दी और कहा कि प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर डा अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज ने एचपीएल विजेता टीम के खिलाडियांे को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर टीम को बधाई दी। कपिल धीमान, डीन, बाहय प्रवेश समन्वयक ने विजयी टीम के सभी खिलाडियों को एचपीएल 2025 का खिताब जीतने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post