स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। पुलिस टीम ने 15 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर जनपद के कस्बा व थाना गंगोह के पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिसौदिया ने बताया कि तीतरो थाना पुलिस ने आज 15 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर राहुल पुत्र राजबीर निवासी गांव रोदर थाना तीतरो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीतरो थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार टीम के नेतृत्व में पुलिस चैकिंग अभियान के दौरान शातिर अभियुक्त राहुल की गिरफ्तारी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post