गौरव सिंघल, सहारनपुर। किसान सम्मान दिवस का आयोजन राजकीय आईटीआई में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मांगेराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। उद्यान सहकारिता, मत्स्य, पशु चिकित्सा, गन्ना विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों ने तथा एफपीओ के द्वारा 30 स्टॉल के माध्यम से योजनाओं के उत्पादों का प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में लगभग 83 कृषकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कृषक भाई तथा मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेज सिंह द्वारा की गई। संचालन गमपाल सिंह जिला उद्यान अधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, संयुक्त कृषि निदेशक राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक संदीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, गन्ना अधिकारी सुशील कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य आरके श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एमपी सिंह तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

