दीवारों को तोड़कर नलकूपों से बिजली के उपकरण चोरी

गौरव सिंघल, गागलहेडी। चोरों द्वारा सात किसानों के नलकूपों पर बने कमरों की दीवारों को तोड़कर वहां लगे बिजली के उपकरण चोरी कर लिए गए। जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव खजूरी अकबरपुर  में बीती रात किसान राजेंद्र, कंवरपाल, सुमित, राजकरण, जनेश्वर, चंद्रपाल, सुखबीर के नलकूपों पर बने कमरों की दीवारों को तोड़कर वहां लगे बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। चोर केबल, स्टार्टर, आपरेस्टर, कटआउट तथा कृषि यंत्र अपने साथ ले गए। पीडित किसानों ने बताया कि चोर प्रत्येक नलकूप से करीब 10 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। पीडित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post