गौरव सिंघल, देवबंद। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्री गीता जयन्ती के पावन पर्व पर 40 वां नर नारायण सेवा यज्ञ समारोह आयोजित किया गया। श्री गीता भवन में आयोजित नर नारायण सेवा के मुख्य अतिथि दीपक गुप्ता ने कहा कि जीवन में कई बार हम बडी- बडी परेशनियों से यूं निकल जाते है मानो कोई है जो हमारा साथ दे रहा है। समारोह के अध्यक्ष विजेश कंंसल ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि हमारा व्यहवार कई बार हमारे ज्ञान से अधिक अच्छा साबित होता है क्योंकि जीवन में जब विषम परिस्थितियां आती है तब ज्ञान हार सकता है किन्तु व्यवहार से हमेशा जीत होने की सभावना रहती है। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि अलंकार गुप्ता ने धर्म ध्वज की स्थापना की। तरूण गर्ग ने दीप प्रज्वलित किया।
डा. अरविंद जौहरी ने राधा मोहन जी को माल्यार्पण किया। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट के महामंत्री सुधीर गर्ग ने बताया कि श्री गीता जयन्ती के पावन पर पर्व पर 40 वें नर नारायण सेवा समारोह के अन्तर्गत जरूरत मंद को ट्राई साईकिल, बैसाखी, लिहाफ, कम्बल, स्कूल जर्सी, सिलाई मशीन, निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु यथोचित सहयोग एवं जरूरत मंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष अजय बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अग्रसेन महिला मंडल विशेष ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डा.बिजेंद्र गोयल, पंकज गोयल, सुशील कर्णवाल, अरूण अग्रवाल, राजीव शर्मा, दीपक राज सिंघल, राजकुमार जाटव, संजय मित्तल, सोनू गर्ग, राजकुमार रस्तौगी, अखिल शर्मा, विमला देवी, मंजू शर्मा, मधु शर्मा, अनिता तायल, अंचला गम्भीर, श्याम लाल भारती, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र शर्मा, श्रीमती डा.कान्ता त्यागी, श्याम कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

