श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजिज में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव क्लर्स-2025-26 का दूसरा दिन। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ साल 2025 को अलविदा कहा

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज़िज में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘क्लर्स-2025-26’’ के दूसरे दिन वर्ष 2025 को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अलविदा कहा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियॉं देकर दर्शको का मन मोह लिया। आज कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ को प्रयत्न संस्था की ओर से ’’प्राइड ऑफ मुजफ्फरनगर’’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की मीडिया समिति सदस्यों, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को महाविद्यालय के प्रति उनके योगदान एवं सर्म्पण के लिए सम्मानित किया गया।

श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार, पूर्व चेयरपर्सन नगरपालिका परिषद अंजु अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथियों पुरूषोत्तम क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, डॉ0 रेखा सिंह, डॉ0 ईश्वर चन्द्र, विपुल भटनागर, निशांक जैन, श्रीराधे श्याम विश्वकर्मा, हिन्दु परिषद, वरिष्ठ पत्रकार आनन्द कुमार, दिवाकर झा, रविन्द्र चौधरी सहित चेयरमैन वैष्णव स्टील अशोक अग्रवाल, रीना अग्रवाल, उद्योगपति कुशपूरी, प्रसिद्व समाजसेवी देवराज पॅवार, अंजु चौधरी, नम्रता त्यागी, लवण्या, रीना अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सचिव ई0 संकल्प कुलश्रेष्ठ, सचिव श्रीराम कॉलेज आफ लॉ मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज ट्रस्टी शुभ कुलश्रेष्ठ आदि द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में श्रीराम पॉलिटैक्निक के छात्रों द्वारा गणेश वन्दना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरान्त वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं आर्यन, वंशिका, विकास, श्रुति, कनिष्क, निशि, श्वेता द्वारा पंजाबी मैशअप पर धमाकेदार प्रस्तुति दी गई। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा म्यूजिकल एक्ट ’एक्ट इमोशन’ प्रस्तुत किया गया।  बेसिक साइंस के विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण थीम पर एक म्यूजिकल एक्ट की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर वहा पर मौजूद दर्शकों को तालियॉ बजाने पर मजबूर कर दिया। कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विद्यार्थियो द्वारा रावण एक्ट पर एक बहुत ही असरदार प्रस्तुति दी गई। इसके बाद श्रीराम पॉलिटैक्निक के छात्र-छात्राओं द्वारा गर्ल्स क्लासिकल समूह नृत्य पर दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
श्रीराम कालेज आफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान शिव की महिमा को दर्शाते हुये शिव तांडव थीम पर जोरदार समूह नृत्य कर दर्शको की खूब तालियॉ बटोरी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्राओं द्वारा गुजराती फॉक डांस ’’उडी-उडी जायें दिल की पतंग’’ नामक गीत पर बहुत ही रोमांचक समूह नृत्य किया गया। ललित कला विभाग की छात्राओं द्वारा सावत्री बाय फूले और फातिमा शेख के एक्त के माध्यम से उनके समाजसुधार एवं महिलाओं और दलितों की शिक्षा के लिये उनके द्वारा किया गये संघर्ष को दर्शाते हुये एक प्रभावशाली समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
बिजनेस एडमिनीस्ट्रेशन विभाग के छात्र अर्णव अग्रवाल ने बालीवुड के मशहुर गीत ’’ऐ दिल मुस्किल’’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शको को झुमने पर मजबूर कर दिया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं राधिका एवं कशिश द्वारा ’’राधा तेरा झूमका’’ गीत पर डयूट डांस कर दर्शकों को तालियॉ बजाने पर मजबूर कर दिया। श्रीराम कॉलेज आफ लॉ के छात्रा निधि, अनिका, सामिया, मीनू, खुशी, कोमल, खुशीपाल, पारूल, मिथलेश, सुभारती द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत कर राजस्थान की संस्कृति से दर्शको को परिचित कराया। इसके बाद प्रबंधन विभाग के छात्रो आर्यन, समदर्शी, हरित, उमंग, वंश, उत्सव द्वारा मलिहारी थीम पर समूह नृत्य कर एक अलग ही छठा बिखेर कर मैदान में उपस्थित दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीराम कॉलेज के होमसाइंस के विद्यार्थियो ने पंजाबी थीम ’’गिददा’’ पर समूह नृत्य कर सभी की तालियॉ बटौरी।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज में कार्यरत एवं शिक्षा के साथ-साथ अन्य सहगामी क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षको डा अशफाक, विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय, डा0 प्रविण मलिक, कृषि विज्ञान विभाग तथा अमर दीप, सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा विभाग को महाविद्यालय अनुशाासन हेतु पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एडमिशन मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की सोशल मीडिया समिति के सदस्यो डा0 ओमप्रकाश कुशवाहा, शहजाद गौर, संगम, हुरैन तथा मीडिया कॉडिनेटर कहकशॉ मिर्जा को मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ को प्रयत्न संस्था की ओर से ’’प्राइड आफ मुजफ्फरनगर’’ सम्मान से सम्मानित किया गया। तथा प्रयत्न संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि डा एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज मुजफ्फरनगर का कार्य समाज के लिये प्रेरणादायक है और उनके योगदान से जनपद को नई पहचान मिली है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि श्री राम कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में नित नही ऊंचाइयां छू रहा है।उन्होंने कहा कि संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी देश और दुनिया में मुज़फ्फरनगर और श्री राम कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा की विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहद शानदार रहे। उन्होंने कहा श्री राम कॉलेज के मैदान में इतनी बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थी पूरे अनुशासन के साथ इस कार्यक्रम का आनंद उठा रहे है जो यह दर्शाता है कि श्री राम कॉलेज में विद्यार्थी अनुशासन का पालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थ्ति रहते है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम जिले के किसी भी दूसरे संस्थानों के मुकाबले हमेशा ही शानदार होते है। उन्होंने कहा कि श्री राम के नाम की आवाज पूरे देश में गूंज रही है। भगवान राम के समय जाति और धर्म और भेद भाव नही था। अतः भगवान राम सबके है।
श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससीकुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कपिल देव अग्रवाल तथा अन्य अतिथियों का महाविद्यालय में आगमन के लिये उनका आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन कपिल धीमान, बाहय प्रवेश समन्वयक, एसआरजीसी, मौ0 शहजाद, हुरैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के निदेशक डा0 एसएन चौहान, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कालेज उप प्राचार्य डा0 सौरभ मित्तल, श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र गौतम, ललित कला विभाग के निदेशक मनोज धीमान, डीन एकेडमिक्स डॉ0 विनीत कुमार शर्मा, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन, निशांत राठी, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग डीन डा0 सुचीत्रा त्यागी, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, श्रीराम पॉलिटैक्निक निदेशक, डा0 अश्वनी, प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, एचआर पंकज, सहित डीन, विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post