गौरव सिंघल, सहारनपुर। ऑनलाइन काम दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक से 12.18 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। थाना बिहारीगढ़ के गांव चाणचक निवासी साहिल कांबोज ने तहरीर देकर बताया कि 23 जून 2025 से आठ जुलाई 2025 के बीच उनके और पत्नी के खाते से 12.18 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। व्हाट्सएप पर अज्ञात मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया। कॉल और मैसेज करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक शूज कंपनी से जुड़ा बताते हुए ऑनलाइन वर्क ऑर्डर का लालच दिया। शुरुआत में ट्रेनिंग कराई गई और कहा गया कि काम करने के लिए पहले अपना रुपये एड करना होगा, जिसके बाद मुनाफे के साथ रकम वापस मिल जाएगी। ठगों की बातों में आकर उसने अलग-अलग किस्तों में कुल 12.18 लाख रुपये एड कर दिए। जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।