गौरव सिंघल, देवबंद। 26 जनवरी को मंझौल जबरदस्तपुर गांव निवासी अजय की पत्नी मधु ने कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव के ही प्रमोद, बिनोद, आशीष और मिलन पर रंजिश के चलते उसके पति अजय पर हमला करने का आरोप लगाया था। कोतवाली में दी तहरीर में उसने बताया था कि आरोपियों के हमले में अजय घायल हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। नामजद वांछित विनोद को साखन नहर की पुलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
हत्या के प्रयास में एक वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार किया
byHavlesh Kumar Patel
-
0