शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि कल देर रात प्रसिद्ध आइसक्रीम पार्लर क्वीन डेयरी के मालिक विशाल धूमरा के पार्लर पर कुछ अनजान लगभग बीस युवकों ने हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी को पहले अस्पताल और फिर सिविल लाइन ले जाया गया, लेकिन वहा पुलिस का रवैया बिलकुल दुलमुल रहा। सुमित खेड़ा ने बताया की विशाल डुमरा राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के सम्मानित सदस्य हैं, इसीलिए पुलिस की कोई लापरवाही नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया एक कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दोषियों का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है।
सुमित खेड़ा का दो टूकः व्यापारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं
byHavlesh Kumar Patel
-
0
