सुदर्शन राष्ट्र निर्माण ने क्षेत्र में ईसाई मिशनरी के सक्रिय होने का आरोप लगाया, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

गौरव सिंघल, देवबंद। सुदर्शन राष्ट्र निर्माण ने क्षेत्र में ईसाई मिशनरी के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए एसडीएम देवबंद संजीव कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई की धर्म परिवर्तन करने के बावजूद कई लोग अनुसूचित जाति का उपयोग कर रहे हैं, इसलिए तत्काल धर्म परिवर्तन की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। 

जानकारी के अनुसार संगठन के प्रदेश प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवबंद संजीव कुमार के कार्यालय पहुंचकर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि देवबंद क्षेत्र के ग्राम जटौला दामोदरपुर में ईसाई मिशनरी ने ग्राम प्रधान सहित कई लोगों को ईसाई बनाकर करीब दो वर्ष से चर्च की स्थापना कर रखी है। लेकिन ईसाई धर्म ग्रहण करने वाले लोग अनुसूचित जाति का उपयोग भी कर रहे है, जिन अनुसूचित जाति के लोगो ने ईसाई धर्म अपनाया है, उन्हें अनुसूचित जाति से बाहर किया जाना जरूरी है। ईसाईयों द्वारा क्षेत्र में कई ग्रामो में धर्म परिवर्तन का कार्य प्रगति पर चल रहा है, जिसे रोका जाना भी जरूरी है। ज्ञापन में मांग की गई है ग्राम जटौला दामोदरपुर में धर्म परिवर्तन कराने वालो को चिन्हित कराकर उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने वालों में खिलाड़ीनाथ, अतुल चौधरी, भानु प्रताप सिंह, देवेन्द्र कुमार त्यागी, अंकित राणा, राघव धीमान, सुनील कुमार आदि शामिल रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post