शि.वा.ब्यूरो, तितावी। इंडियन पोटाश लिमिटेड तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स में आज यूनिट हेड लोकेश कुमार के निर्देशानुसार केन यार्ड में किसानों की बुग्गियो एवम ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू किया गया, ताकि घने कोहरे में कोई दुर्घटना ना हो।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी परमानन्द झॉ, इकाई प्रमुख लोकेश कुमार और मिल के अधिकारियो ने किसानों के ट्रैक्टरों एवम बुग्गियों पर रिफलेक्टर लगाए। उपजिलाधिकारी ने इस कार्य को करने के लिए प्रबंधक मंडल का धन्यवाद किया। मिल द्वारा उठाये गये इस कदम पर किसानों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

