शि.वा.ब्यूरो, खतौली। आवारा पशुओं को लेकर आज क्षेत्र के किसानों ने किसान यूनियन के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम जीत सिंह राय को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि अगर आवारा पशुओं को जल्दी ही गोशाला में नही छुड़वाया गया तो किसान सभी आवारा पशुओं को तहसील परिसर में भरने को मजबूर होंगे। किसानों ने आवारा पशुओं को पकडवाने के लिए प्रशासन को 5 दिन का समय दिया।
उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय ने बताया कि आवारा पशुओं के लिए पुरकाजी क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा भूमि को चिन्हित कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही उसमे आवारा पशुओं को छोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा।

