शि.वा.ब्यूरो, मंसूरपुर। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, यूनिट में आग से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आग बुझाने के उपकरणों द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल कर आग पर काबू करने का अभ्यास किया।
कारखाने में कार्यरत अग्निशमन दस्ता, प्राथमिक उपचार दस्ता एवं अन्य कर्मचारियों ने अपने - अपने कौशल का परिचय देते हुए टारगेट पर सफलतापूर्वक काबू पाया। कार्यक्रम के उपरांत सभी असेंबली प्वाइंट पर इकट्ठा हुए। कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा व महाप्रबंधक उत्पादन पवन कुमार शर्मा द्वारा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी की प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में विशेष योगदान प्रशासनिक अधिकारी करण सिंह, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, व सहायक सुरक्षा अधिकारी पुष्कर भंडारी का रहा, इस दौरान महाप्रबंधक मानव संसाधन सौरभ शुक्ला, शिव कुमार सिंह, संजीव शर्मा, योगेंद्र सिंह, ब्रजराज यादव, जतिन पटेल, प्रवीण यादव, सोमेंद्र पांडे, आशीष त्यागी, सुधीर तोमर, संतोष तिवारी, रविंद्र चौहान, साक्षी दक्ष, सुरेंद्र फिटर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


