जनपद के प्रत्येक उप सम्भाग पर माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होगा किसान समाधान दिवस

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगरउप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाया जाता रहा है। जनपद स्तर पर किसान समाधान दिवस में दूर दराज से किसानो न आने के कारण इस माह से प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान समाधान दिवस उप सम्भाग (सदर जानसठ एवं बुढाना) स्तर पर आयोजित किया जायेगा। 

उन्होने बताया कि इस माह दिनांक 21 दिसम्बर (कल) बुधवार को प्रत्येक उप सम्भाग पर आयोजित किया जायेगा, जिसमें पूर्व की भांति किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हें कृषि एवं कृषि से जुड़े हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियों सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी। उन्होने बताया कि एकीकृत रूप से कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी, किसान वैज्ञानिक अधिकारी सवांद के बारे में जानकारी, किसानों के लाभ के लिये संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी, किसानो को अनुदान पर कृषि निवेश एवं अन्य उपकरणों की जानकारी, संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया सम्बन्धी जानकारी, किसानो का विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लाभों से अवगत कराना।

उन्होने बताया कि जनपद में आयोजित की जा रही कृषि प्रदर्शनियों व मेलों के आयोजन की जानकारी, जनपद स्तरीय जैव उर्जा समिति एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण के उद्देश्यों पर चर्चा, केवल कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होने किसान दिवस (किसान समाधान दिवस) मनाये जाने हेतु उप सभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को निर्देश दिये है कि अपनी देख रेख में किसान समाधान दिवस का आयोजन कराना सुनिश्चित करें जिससे  कृषकों की कृषि एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की विस्तृत उनकारी प्रदान की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post