शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित मलिक, सहायक श्रम आयुक्त प्रतिभा तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, बाल कल्याण के समिति अध्यक्ष डॉ0 राजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौ0 शाहिद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह, रीटा दहिया एवं प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय जेंडर अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में महिलाओं व बेटियों के विरूद्ध जो अपराध हो रहे है, उन्हें रोकना है। उन्होंने बताया कि हमारा अभियान बेटियों को शिक्षित करने एवं कन्याभू्रण हत्या, दहेज हत्या, महिलाओं पर अत्याचारों को रोकने हेतु जनजागरण के लिए है।
प्रतिभा तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम लैगिंग आधारित भेदभाव के विरूद्ध जो अपराध हो रहे है, उन पर चर्चा कर उन्हें रोकने के लिए स्वयं जागरूक होना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं, लडकियों व पुरूषों में भेदभाव को कम करना है, कुछ परिवारों में लडकियों को उतनी सुख सुविधा नहीं दी जाती, जबकि लडकों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि परिवारों में इस भेद-भाव को कम करने के लिए एवं अपने आस-पडोस के मोहल्ले व परिवार में इस तरह भेद-भाव होते है, आप उन्हें समझाइये अगर कोई बच्चा शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहा है तो उन्हें शिक्षित करने में मद्द करिये। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्यों में यह निहित है कि आपको इस समानता के अधिकार को प्राप्त करना है।
जिला समाज कल्याण विनित मलिक ने जेंडर के विषय में बताया कि ये बायोलॉजिकल डिफरेंस मेल-फिमेल है, जबकि यह हमारे समाज में महिला व पुरूष में विभिन्नता नहीं है। उन्होंने बताया कि आज थर्ड जेंडर को समानता का अधिकार मिल रहा है, आज हमारे परिवार में मेल-फीमेल में कोई भेद-भाव नहीं है यह अच्छी बात है।
विशाल कुमार ने बताया कि जेंडर अभियान चेतना का अभियान है। उन्होंने बताया कि आपके ऊपर हो रहे उन अत्याचारों से मुक्ति पाना है। उन्होंने बताया कि टीवी पर एक विज्ञापन दिखाया जाता है, घंटी बजाओं। उन्होंने बताया कि इस अभियान से आप जुडकर समाज को जागरूक करने हेतु कई-कई तरह की हिंसाओं व भेदभाव को समाप्त करने में मद्द कर सकते है। उन्होंने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को मुक्त करना है व समानता का अधिकार प्राप्त करने हेतु 112 टोल फ्री नवम्बर पर जानकारी दे सकते है।
रोबिन कुमार ने गर्ल्स सेल्फ डिफेन्स के लिए लडकियों को कुछ मूल्यावान टिप्स बताये। डॉ0 राजीव कुमार ने लैंगिक भेदभाव व समानता के बारे में प्रश्नोत्तरी में बच्चों से प्रश्न पूछे, जिसमें बच्चों ने बडे ही उत्साह से इन प्रश्नों का उत्तर दिये और अतिथियों ने सभी को प्रशस्ति-पत्र देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नितिन कुमार, सतकुमार, सचिन कश्यप, मंजूला, इन्दु, रजनी शर्मा, बबीता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।







