दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के शूटरों ने मैडल झटके

गौरव सिंघल, देवबंद। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला (शामली) में आयोजित दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैडल झटके है। प्रतियोगिता में बलदेव सिंह शूटिंग रेंज की निशानेबाज साक्षी पुंडीर ने एयर राइफल में 600 अंकों में से 571 अंक प्राप्त करके सिल्वर मेडल जीता जबकि पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ सिंह राणा ने एयर राइफल में 600 में से 589 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए अपनी जगह बनाई। 

प्रतियोगिता से लौटने पर रेंज में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान शूटिंग रेंज के चेयरमैन पदम मलिक ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post