विद्युत विभाग की छापेमारी से हड़कंप

गौरव सिंघल, गंगोह। जनपद के कस्बा गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया में आज दिन निकलते ही विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। यह छापेमारी अभियान एसडीओ सतीश रावत की मौजूदगी में चलाया गया। बता दे कि बिजली चोरी रोकने के लिए अब विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सख्त रुख अपना लिया हैं। लगातार विद्युत विभाग की टीमें छापेमारी कर बिजली चोरी रोकने का प्रयास कर रही हैं। 

आज चले चेकिंग अभियान में करीब दर्जनों लोगो के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई गई। एसडीओ सतीश रावत ने कहा कि जिस तरह पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर की मदद लेती हैं विद्युत विभाग भी अब इसी तर्ज पर मुखबिरो की मदद लेकर विद्युत चोरी करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post