दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के कस्बा नागल क्षेत्र के एक गांव में मन्दबुद्धि नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

नागल थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम पीड़ित युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 साल की बेटी है, जो मनोरोगी है। उन्होंने बताया कि उसके घर के सभी लोग दिहाड़ी-मजदूरी करने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान उनके पड़ोस में अपने मामा के यहां आया जनपद हरिद्वार के लंढोरा निवासी गौतम उसकी मंदबुद्धि लड़की को अकेला पाकर उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। 

उन्होंने बताया कि गांव वालों को इसकी भनक हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जाने लगे तो ग्रामीणों को आता देख आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक गौतम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक गौतम को आज गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हांसिल की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post