गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना नकुड पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरी की मोटर साइकिलों सहित वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि कल कुछ वाहन चोरों ने एक बाइक को नकुड क्षेत्र से चुरा लिया था,जिसकी रिपोर्ट दर्ज होते ही इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने अपनी टीमों के साथ वाहन चोर गिरोह को पकड़ने हेतु दबिशे देनी शुरू कर दी। आज इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ को सूचना मिली की बाइक चुराने वाले पदम नगली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास खडे होकर चोरी की गई बाइक का सौदा करेंगे। जिसके बाद थाना नकुड प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने पुलिस टीम के साथ पदमनगली रोड पर इस शातिर गिरोह के सदस्यों की चारों ओर से घेराबंदी करते हुए इन्हें पकड़ लिया।पुलिस ने इनके कब्जे नकुड क्षेत्र से चोरी किए वाहन सहित तीन बाइकें बरामद की है।
पकड़े गये वाहन चोरों में सारिक उर्फ भूरा पुत्र फाजिल निवासी मौहल्ला गुजरान कस्बा गंगोह, इनाम उर्फ काला पुत्र मंजूरा निवासी ग्राम खानपुर-थाना गंगोह एवं अब्दुल मलिक उर्फ महताब पुत्र इमरान निवासी क़स्बा नकुड शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह वाहन चोरी कर उन्हे बिना नम्बर प्लेट के ही बेच दिया करते थे। इस मामले का खुलासा आज एसपी-सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किया गया।

