गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजीव मागंलिक, के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अर्न्तगत इन्टीग्रेटेड हेल्थ इन्फार्मेशन प्लेटफार्म को सुदृढ एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने हेतु ब्लॉक एवं ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर तैनात समस्त चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एलटी, एलए एवं उपकेन्द्रों पर तैनात समस्त सीएचओ, एएनएम का प्रशिक्षण 26.12.2022 तक प्रत्येक ब्लॉक पर जनपद स्तरीय टीम जिसमें जिला सर्वेलेन्स अधिकारी शिवांका गौड, जिला एपिडेमियोलोजिस्ट डा0 पंकज, जिला डाटा मैनेजर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 08 दिसम्बर को ब्लॉक सरसावा व 09 दिसम्बर 2022 को ब्लॉक नकुड के अन्तर्गत समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एलटी, एलए, एवं उपकेन्द्रों पर सीएचओ, एएनएम कुल-47 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
आईएचआईपी कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा नवनिर्मित अत्याधुनिक प्लेटफार्म के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जिसमें रोगी को रियर टाईम/ऑनलाईन सम्पूर्ण जानकारी पोर्टल पर फीड की जाने हेतु बताया गया। जिससे रोगी का उपचार, जॉच आदि को डिजिटिलाइज डाटा सेव किया जा सकेगा। जिससे रोगी सम्पूर्ण भारत में उपचार करा सकेगा तथा रोगी अपने साथ किसी प्रकार के कागज पत्रों की आवश्यकता नहीं पडेगी। इसके माध्यम से प्रारम्भिक चेतावनी संकेत के अध्ययन से किसी भी आउटब्रेक से पूर्व रोग संचार को नियंत्रण किया जा सकेगा तथा किस रोग के किस स्थान/क्षेत्र में किस समय कितने रोगी पाये जाते है, का डाटा विष्लेशण कर भविष्य में होने वाले रोग एवं रोगियों की पहचान कर रोकथाम नियंत्रण एवं उपचार में सहायता मिलेगाी। सभी चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, एलटी, एलए, सीएचओ, एएनएम को बताया गया कि राज्य मुख्यालय द्वारा आईएचआईपी पोर्टल पर प्रतिदिन की जा रही रोगियों की एन्ट्री का विश्लेषण प्रतिदिन किया जाता है। सभी अपना डाटा प्रतिदिन समय से फीड कराया जाये।
