गौरव सिंघल, देवबंद। सामाजिक संस्था जन कल्याण मंच की ओर से जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। मौहल्ला कायस्थवाडा कटहेरा में वाजिद के निवास पर उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच सामाजिक संस्था के तत्वाधान में 45 लोगों को रिजाई एवं कंबल वितरण किए गए।
इस दौरान चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा सभी संस्थाओं एवं अमीर लोगों को जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। अगर सभी लोग ऐसा करेंगे तो कोई भी व्यक्ति अपने को असहाय महसूस नहीं करेगा और सब खुश रहेगे। इस अवसर पर डा.बीपी सिंह, सुखबीर, डॉ. कल्याण सिंह, अजय, हाजी मौ. हनीफ, सुशील जाटव, मो. मुशर्रफ, मौ.मुरसलीन, मौ. इकबाल आदि उपस्थित रहे।

