गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के थाना गागलहेडी प्रभारी सुनील नेगी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 21 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना गागलहेडी प्रभारी सुनील नेगी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से एक 21 हजार के इनामी बदमाश इंतजार पुत्र बाबू निवासी गोपालपुर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हांसिल की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
