दो सिलेंडर चोर गिरफ्तार, बाइक व चोरी के 5 सिलेंडर बरामद

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना देहात कोतवाली पुलिस ने सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पांच चोरी के सिलेंडर बरामद हुए है। 

बता दें कि थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल के निर्देश पर थाना देहात कोतवाली सब इंस्पेक्टर दीपचंद यादव अपने सहयोगी दल टीम के हेड कांस्टेबल तेजेन्द्र तोमर, विवेक कुमार एवं कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार के साथ चैकिंग पर थे, इसी बीच देहात क्षेत्र से ही गैस सिलेंडर चोरी कर ले जा रहे मोहित पुत्र रवि एवं हिमांशु पुत्र रवि निवासी मोहित विहार कालोनी को चोरी के पांच गैस सिलेंडरो सहित उन्होंने धर दबोचा। आरोपियों 
के पास से पुलिस को एक बाइक भी मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post