एसडी काॅलेज ऑफ फार्मेसी में परिचय 2K22 आयोजित, अंकित मिस्टर व साक्षी पाल मिस फ्रेशर बने

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज फ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज के प्रांगण में बी0 फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रो के लिए परिचय 2K22, स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस क्रार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक डा0 सिद्धार्थ शर्मा व काॅलेज के निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित और पुष्पांजलि अर्पित कीे। माॅ सरस्वती की वन्दना बी0 फार्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा सिंह ने की। 

इस उपलक्ष्य में सभी छात्र. छात्राओं द्धारा रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनमें अनुष्का, अंकित, अभिनव, स्वार्णिमा, नैना आदि ने गाने पर डांस के माध्यम से सभी का स्वागत किया। म्युजिकल चैयर और पिक दा कप गेम पर जमकर तालिया बजी। क्रेजी बाॅयज़ और देशी डांस ग्रुप ने अपनी प्रतिभा के झण्डे गाड़ दिये। खुशी-गौरव और अनुष्का-अंकित के कपल डांस ने दर्शको मे सनसनी मचा दी। दुर्गेश और साक्षी के गायन ने जमकर तालिया बटोरी। हर्ष और मंयक के द्वारा प्रस्तुत रैप ने रोमांच पैदा कर दिया। मौ0 युसुफ द्वारा समारोह का माहौल शायराना हो गया। दीपक की काॅमेडी ने दर्शको को खूब गुदगुदाया।

मचं पर गर्मी उस समय बढ़ने लगी जब फैशन शो में माॅडलो ने अपने कदम रखे। रैम्प वाॅकिंग में गौरव-नैना, कुशांग-खुशी, हर्ष-ईशा, अनुपम-अलिशा, आलोक-दिव्या, फरीद-अनुषका, हर्ष-दिक्षा, अंशुल-निदा, दिपांशु-भारती, आमिर-अमित, आदि ने फैशन के जलवे बिखेरे। हर्ष की रैपिंग ने दर्शकों के दिल और दिमाग पर सीधे दस्तक दी। ग्रुप डांस में दिक्षा, अलिशा, की टीम ने जलवे बखेरे। 

मिस्टर फ्रेशर- अंकित, मिस फ्रेशर- साक्षी पाल, बेस्ट डान्सर मेल- लक्षित, अभिनव, बेस्ट डान्सर फिमेल-अनुष्का, मिस्टर हेन्डसम-उज्जवल, मिस0 स्र्पाकल- रूचि को स्पेशल परफाॅरमेंस के लिए नवाजा गया। काॅलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने अपने सम्बोधन में सभी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि टाईम मेेनेजमेेट और रैगिग के दुस्परिणामों से बचना चाहिए, सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि पढाई के साथ साथ इस तरह के कार्यक्रम मे सहभागिता अनिवार्य हैं जिससे छात्रो का सर्वागीण विकास होता है और मेल-मिलाप से आपसी सम्बन्ध और सुद्रढ होते है। 

उन्होंने बताया कि फार्मेसी क्षेत्र अपार सम्भावनाओं से परिपूर्ण है अतः केरियर निर्माण में यह बहुत उपयोगी सिद्ध होगा, इसमें आवश्यकता है कि छात्र अपनी पढ़ाई के साथ पूर्णतः न्याय करें। बी0 फार्मा के सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर को भविष्य में हर यथा संम्भव सहयोग देने का वादा किया। इस मोके पर सभी जूनियर ने सिनियरो का आभार व्यकत किया। मंच का संचालन संयुक्त रूप से फातिमा-अतुल खाटियान, खुशी-अनुपम-स्वार्णिमा आदि ने किया।

संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एंवम् प्रवक्ता डा0 वैशाली सिंह, डाॅ0 भुवेन्द्र सिहं, विमल कुमार भारती, आशिफ खान, पल्लवी गौतम, ईशान अग्रवाल, पोपिन कुमार, रवि, सुनिता, शिवानी गुप्ता, कुलदीप सिहं, कुलदीप सैनी, अर्शी, निदा, स्वेता, सोनम, विकास कुमार, सोनू कुमार, रोहित, विनय, अतुल गुप्ता, सना जैदी, आरिफ, राहुल कुमार, अकिंत, राजवीर, दीपक, वरूण, अश्वनी, सचिन, आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post