डा. जगदीश गाँधी ने दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 


शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे अपने बधाई पत्र में डा. गाँधी ने कहा कि आप एक प्रगतिशील नेता हैं, तथापि आपके निःस्वार्थ नेतृत्व व कठिन परिश्रम व लगन की बदौलत प्रदेश दिनोंदिन प्रगति व समृद्धि के पथ पर अग्रसर है। आज पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही है, तब आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने इस महामारी पर बहुत ही प्रभावी तरीके से रोक लगाई है एवं आपकी सुविचारित रणनीति के कारण प्रदेश अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सभी जिलों के अस्पतालों में वेंटिलेटर बेड की सुविधा देने वाला एकमात्र राज्य बन गया है।



                डा. गाँधी ने आगे लिखा कि जब से आपने राज्य की बागडोर संभाली है, अधिकतर अपराधी व असामाजिक तत्व प्रदेश से बाहर चले गये हैं। एक मजबूत नेतृत्व व सशक्त प्रशासक के तौर पर आप अपने अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़े होने के लिए जाने जाते हैं। विगत तीन वर्षों में आपकी सरकार द्वारा लिये गये सभी निर्णय चाहे वह महिला सशक्तीकरण से सम्बन्धित हो अथवा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना हो अथवा राज्य को 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करना हो, सभी निर्णय राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।


                पत्र के अन्त में डा. गाँधी ने माननीय मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पुनः उनके स्वस्थ व सुदीर्ध जीवन की कामना की।


Post a Comment

Previous Post Next Post